लोकमंच > संस्कृति > सालाना अमरनाथ यात्रा संपन्न

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 18 Aug 2008 11:17:00

सालाना अमरनाथ यात्रा संपन्न

इस वर्ष करीब 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा की। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक संख्या है और यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 2004 में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पूजा की थी
इस वर्ष करीब 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा की

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ भूमि हस्तांतरण विवाद के बीच आखिरकार छड़ी मुबारक शनिवार को सुबह 3880 मीटर की ऊँचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा पहुँच गई और इसी के साथ ही दो माह तक चलने वाली सालाना अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई।एक मुसलमान ने अमरनाथ गुफा की खोज आज से 160 साल पहले की थी। उसके बाद से आज तक वहाँ दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इतनी कभी नहीं रही, जितनी इस साल रही। इस साल रिकॉर्ड साढ़े पाँच लाख लोगों ने अमरनाथजी के शिवलिंग के दर्शन किए।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजतरणी में रात्रि विश्राम के बाद छड़ी मुबारक ले कर इसके संरक्षक महंत दीपेन्द गिरि प्रात: करीब नौ बजे पवित्र गुफा पहुँचे। पंजतरणी अमरनाथ गुफा के मार्ग पर पड़ने वाला तीसरा एवं अंतिम विश्राम केंद्र है।सूत्रों ने बताया कि 300 क्यूबिक मीटर क्षेत्र में फैली गुफा के मंदिर में 250 से अधिक साधुओं की मौजूदगी में छड़ी मुबारक की पूजा की गई।

इस वर्ष करीब 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा की। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक संख्या है और यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 2004 में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पूजा की थी। इस वर्ष यात्रा के दौरान 68 व्यक्तियों की मौत हुई जिनमें से ज्यादातर के कारण प्राकृतिक थे। मृतकों में यात्रा मार्ग पर तैनात सीमा सुरक्षा बल का एक जवान और एक पुलिसकर्मी एक कुली और एक दुकानदार भी शामिल हैं।श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण प्रशासन ने इस वर्ष यह यात्रा निर्धारित समय से एक दिन पहले 17 जून से आरंभ कर दी थी। शुरुआती दिनों में तीन लाख श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए पहुँची। जुलाई के अंतिम सप्ताह में अमरनाथ भूमि विवाद के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई थी।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com