लोकमंच > संस्कृति > बाबा रामदेव : अमरनाथ बोर्ड को जमीन दें

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 16 Aug 2008 13:32:00

बाबा रामदेव : अमरनाथ बोर्ड को जमीन दें

उन्होंने कहा योग धर्म से पहले राष्ट्रधर्म का निर्वाह करना मैं अपना परम कर्तव्य मानता हूँ। इसी कर्तव्य के कारण मैं यह सब बात कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कश्मीर में जमीन का आवंटन श्रीअमरनाथ यात्रा बोर्ड को किया गया है न कि किसी विदेशी को
योग गुरु और पतंजलि योग पीठ न्यास हरिद्वार के प्रमुख स्वामी रामदेव

योग गुरु और पतंजलि योग पीठ न्यास हरिद्वार के प्रमुख स्वामी रामदेव ने सरकार से जम्मू-कश्मीर में श्रीअमरनाथ यात्रा बोर्ड को तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए जमीन का आवंटन बहाल कराने का साहस दिखाकर चल रहे विवाद को खत्म करने की माँग की है।उन्होंने कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियों के कारण विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को घाटी में सुरक्षित स्थान पर बसाने और उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह भी किया है।

वे अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की अपनी डेढ़ माह की योग प्रचार यात्रा से वापसी के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा योग धर्म से पहले राष्ट्रधर्म का निर्वाह करना मैं अपना परम कर्तव्य मानता हूँ। इसी कर्तव्य के कारण मैं यह सब बात कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कश्मीर में जमीन का आवंटन श्रीअमरनाथ यात्रा बोर्ड को किया गया है न कि किसी विदेशी को। इस आवंटन का विरोध करने वाले और इसे फलस्तीनी क्षेत्र में इजरायल का कब्जा बताने वाले राष्ट्र के विरुद्ध अपराध कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। स्वामी रामदेव ने इस विवाद को क्षुद्र राजनीति का परिणाम बताते हुए कहा कि 'बाँटो और राज करो' वाली अंग्रेजों की नीति नहीं चलाई जाना चाहिए। 

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com