लोकमंच > संस्कृति > अल्पसंख्यक सांसदों के प्रतिनिधित्व पर सम्मेलन

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Thu, 24 Jul 2008 12:19:00

अल्पसंख्यक सांसदों के प्रतिनिधित्व पर सम्मेलन

मार्टिन के इस फैसले का लेबर पार्टी के अल्पसंख्यक कार्यबल के अध्यक्ष और सांसद कीथ वेज ने स्वागत किया है। वेज ने कहा संसद में वर्तमान में कुल 646 में से महज 15 यानी 2.32 फीसदी सांसद ही अल्पसंख्यक पृष्ठिभूमि से हैं
ब्रिटेन के हाउस आफ कामंन

समाज और संसद में असमानताएं दूर करने और सदन में महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों का ज्यादा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के तरीके ढूंढने के मकसद से ब्रिटेन के हाउस आफ कामंन के अध्यक्ष ने एक सम्मेलन रखा है। अध्यक्ष माइकल मार्टिन ने प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन से निमंत्रण मिलने के बाद एक सम्मेलन का आयोजन किया है।

अध्यक्ष के निष्पक्ष नेतृत्व में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दलों के सांसदों को निर्वाचन प्रणाली के अंदर इस मुद्दे पर विचार करने के लिये इकट्ठा किया गया है।मार्टिन के इस फैसले का लेबर पार्टी के अल्पसंख्यक कार्यबल के अध्यक्ष और सांसद कीथ वेज ने स्वागत किया है। वेज ने कहा संसद में वर्तमान में कुल 646 में से महज 15 यानी 2.32 फीसदी सांसद ही अल्पसंख्यक पृष्ठिभूमि से हैं।

 सम्मेलन सभी दलों के लिये एक अवसर होगा जिसमें इस पर चर्चा होगी कि प्रतिनिधित्व बढ़ाने और आधुनिक समाज को प्रतिबिंबित करने वाली संसद जनता को देने के लिये क्या किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व दर्शाने के लिये हमें अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि के 58 सांसदों को लाना होगा। मौजूदा दर से यह संख्या 75 वर्षों में पायी जा सकती है। हमें इतना इंतजार नहीं करना चाहिये।उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि अन्य दल भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे और हम वह बदलाव ले आयेंगे जिसकी हमें जरूरत र्र्है।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com