४० साल के कुलदीप डोगरा ने आज हिन्दुओं को जगाने के लिए जम्मू कशमीर के गूंगे-बहरे राज्यपाल एन.एन. वोहरा को चेताने के लिए और केन्द्र सरकार को चुनौती देने के लिए अपनी शहादत दे दी।
२० जुलाई से २७ जुलाई तक जम्मू संभाग के सभी जिला केन्द्रों पर २४ घण्टे की क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है। उसी क्रम में जम्मू भाहर के में चल रही भूख हड़ताल में आज तालाब तिल्लों कालौनी की बारी थी। उसी कालौनी के अति उत्साही कुलदीप डोगरा सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठे थे। दोपहर १२ बजे उन्होंने वहां पर आये सत्याग्रहियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए जीवन देने होंगे और इस लिए मैं अपनी भाहादत दे रहा हूं और यह कहते ही वह भूमि पर नीचे गिर गये। तुरंत उन्हें हस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोशित कर दिया। उनका भाव तुरंत सत्याग्रह स्थल पर लाया गया है। पूरा जम्मू में शोक की लहर दौड़ गई है और सब लोगों ने तुरंत बाहर बंद करना शुरू कर दिया है। सब लोग सत्याग्रह स्थल पर पहुंच रहे हैं। राज्यपाल एन.एन. वोहरा और केन्द्र सरकार के खिलाफ लोगों का रोश बढ़ता जा रहा है। विस्तृत खबर कल तक दे दी जायेगी।