लोकमंच > संस्कृति > प्राचीन हिन्दू देवी देवताओ की मूर्तियां मिली

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Tue, 22 Jul 2008 13:06:00

प्राचीन हिन्दू देवी देवताओ की मूर्तियां मिली

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस कप्तान सियाराम शरण आदित्य ने बताया कि बरामद खण्डित मूर्तियां मुगलों के आक्रमण का शिकार हुई प्रतीत होती है। खंडित मूर्तियां 10 व 11 वीं सदी की मालूम पड़ती है
प्राचीन हिन्दू देवी देवताओ की मूर्तियां

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ददोरा के पौराणिक शिव मंदिर परिसर में विशाल सुरंग कौतूहल का विषय बनी है। सुरंग के अंदर बने कमरे एवं उनसे बरामद विभिन्न देवी देवताओं की खंडित मूर्तियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। प्रशासन ने घटना से पुरातत्व विभाग को भी अवगत करा दिया है। खंडित मूर्तियां 11 वीं सदी की बतायी गयी है।

मिली मूर्तियों में पंचमुखी हनुमान भगवान विष्णु शंकर जी सहित अनेक मूर्तियां प्राचीन है। सुरंग में पत्थर के दो कलश भी मिले है। पुजारी ने प्रशासन को बताया कि निकटवर्ती ग्राम आसई में राजा जयचंद्र का किला था, जिस पर मुगल शासक औरंगजेब ने कई वार हमला किया तथा मंदिरों को नष्ट कर लूटपाट के साथ विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित भी किया जिसके अवशेष आज भी विद्यमान हैं।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस कप्तान सियाराम शरण आदित्य ने बताया कि बरामद खण्डित मूर्तियां मुगलों के आक्रमण का शिकार हुई प्रतीत होती है। खंडित मूर्तियां 10 व 11 वीं सदी की मालूम पड़ती है। इनकी सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी इकदिल को तैनात कर दिया है तथा इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग को बुलाया गया है। जब तक पुरातत्व विभाग नहीं आ जाता पुलिस का पहरा रहेगा।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com