पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसे तीन घुसपैठियों को अपना नागरिक मानने से इनकार कर दिया। इस बाबत पाकिस्तान ने उन्हें वापस लेने से भी इनकार कर दिया है।
सीमा सुरक्षा बल ने तीनों पाक घुसपैठियों को जैसलमेर जिले के सीमावर्ती किशनगढ़ से पकड़कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया था। सीमा सुरक्षाबल सूत्रों ने बताया कि बल ने घुसपैठ की घटना का कड़ा विरोध करते हुए पाक रेंजर्स को विरोध नोट थमाया है। उन्होंने बताया कि बल के अधिकारियों और पाक रेंजर्स के बीच सोमवार को हुई फ्लैग मीटिंग में बल की ओर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसे तीन पाक घुसपैठियों के पदचिन्हों के नमूने देने का प्रयास किया गया लेकिन पाक रेंजर्स ने इससे इनकार किया और तीनों घुसपैठियों के पाक नागरिक होने से मुकर गए।