सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश राइफल्स के महानिदेशकों की आज से ढाका में बैठक शुरू हो रही है। इसमें बांग्लादेश से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी गतिविधियां चला रहे गुटों के बारे में खासतौर पर बातचीत होने की संभावना है।
भारत ने पहले ही बंगलादेश को आतंकवादियों के 140 कैंपों का एक लिस्ट दिया है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बंगलादेश के कैद में उल्फा के अनूप चेतिया को भारत को वापस सौंपने का मुद्दा भी इस बातचीत के दौरान उठ सकता है। दोनों देशों के बीच 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा संयुक्त सीमा के क्षेत्रों को शांत रखने के लिए कई उपायों पर भी चर्चा होगी। पांच दिन की इस द्विवार्षिक बैठक में सीमा पर गोलीबारी, बच्चों और महिलाओं की तस्करी, घुसपैठ और नशीले पदार्थों तथा मवेशियों की तस्करी जैसे मामलों पर भी चर्चा होगी।