लोकमंच > प्रतिरक्षा > अहमदाबाद विस्फोट का आरोपी केन हेवुड भारत से निकल चुका

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Tue, 19 Aug 2008 12:55:00

अहमदाबाद विस्फोट का आरोपी केन हेवुड भारत से निकल चुका

गौरतलब है कि अहमदाबाद सिलसेबार धमाके के सिलसिले में तथाकथित आतंकी समूह की ओर से भेजा गया धमकी भरा ई-मेल हेवुड के कंप्यूटर के आईपी एड्रेस से भेजा गया था
अहमदाबाद विस्फोट का आरोपी केन हेवुड

मुंबई के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और जांच एजंसियां उस समय हक्की-बक्की रह गईं, जब उन्हें पता लगा कि अहमदाबाद विस्फोट  के संदिग्ध और अमेरिकी नागरिक केन हेवुड रविवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट से देश छोड़कर जा चुका है। एटीएस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि हेवुड के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बावजूद वह देश छोड़कर जाने में कामयाब रहा। हेवुड का पोलिग्राफ टेस्ट हो चुका है और बताया जाता है कि इस टेस्ट में क्लियर होने के बाद ही वह देश छोड़कर गया। गौरतलब है कि अहमदाबाद सिलसेबार धमाके  के सिलसिले में तथाकथित आतंकी समूह की ओर से भेजा गया धमकी भरा ई-मेल हेवुड के कंप्यूटर के आईपी एड्रेस से भेजा गया था।

दूसरी ओर, 13 मई को हुए विस्फोट के सिलसिले में राजस्थान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजंसियों ने एक डॉक्टर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस के इस दावे के बाद कि उसने 26 जुलाई को हुए विस्फोट  केस को सुलझा दिया है, इन दो संदिग्धों को टोंक जेल से हिरासत में लिया गया।जांच दल के सूत्रों ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए डॉक्टर ने इसी साल जुलाई में एम्स से इंटर्नशिप पूरी की है और उसने आतंकी समूह को अमोनियम नाइट्रेट हासिल करने में भी मदद की। 13 मई के विस्फोटों में इसी केमिकल का इस्तेमाल किया गया था। जयपुर में हुए इन 7 विस्फोट में 68 लोग मारे गए थे, जबकि 150 से भी ज्यादा घायल हुए थे।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com