लोकमंच > प्रतिरक्षा > रूसी सेनाओं ने जॉर्जिया से हटना शुरू

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Tue, 19 Aug 2008 11:27:00

रूसी सेनाओं ने जॉर्जिया से हटना शुरू

समाचारों के अनुसार रूसी सेनाओं की वापसी पांच और दस बख्तरबंद वाहनों के काफिले में हो रही है। इन वाहनों को रूस और जॉर्जिया के काकेशश क्षेत्र को जोड़ने वाली राकी सुरंग की ओर जाते देखा गया है
रूसी सेनाओं की वापसी

रूसी सेनाओं ने जॉर्जिया से हटना शुरू कर दिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार दक्षिण ओसेतिया की राजधानी तस्किनवाली से रूसी सैन्य वाहनों का पहला काफिला सोमवार को रवाना हो गया। लेकिन इन खबरों की रूसी सेना की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

समाचारों के अनुसार रूसी सेनाओं की वापसी पांच और दस बख्तरबंद वाहनों के काफिले में हो रही है। इन वाहनों को रूस और जॉर्जिया के काकेशश क्षेत्र को जोड़ने वाली राकी सुरंग की ओर जाते देखा गया है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति दिमित्रि मेदवेदेव ने घोषणा की थी कि सोमवार दोपहर से रूसी सेनाओं की वापसी आरंभ हो जाएगी। इसके पहले समाचार मिले थे कि सोमवार सुबह तक रूसी सेनाएं जॉर्जिया की राजधानी तबलिसी से 35 किलोमीटर उत्तर में और तटीय शहरों पोती और शेंकी के पास अपने मोर्चो पर कायम हैं।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com