लोकमंच > प्रतिरक्षा > हमास और फिलीस्तीनी गुट वार्ता के लिए सहमत

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 18 Aug 2008 13:08:00

हमास और फिलीस्तीनी गुट वार्ता के लिए सहमत

सूत्रों के अनुसार फतह और हमास के बीच वार्ता में कतर मध्यस्थता कर रहा है। दोनों फिलीस्तीनी संगठनों के बीच वैमनस्य पिछले वर्ष बढ़ा, जब हमास ने गाजा से फतह गुट का नियंत्रण समाप्त करके अपना कब्जा स्थापित कर लिया
इस्लामिक संगठन हमास

इस्लामिक संगठन हमास और अन्य चार फिलीस्तीनी गुट अपने अंदरूनी मतभेद सुलझाने के लिए वार्ता फिर शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। उनके इस कदम का मिस्र और अरब देशों ने स्वागत किया है।हमास, पापुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन आफ फिलीस्तीन (पीईएलपी), डेमोक्रेटिक फ्रंट, पीपुल्स पार्टी और इस्लामी जिहाद के प्रतिनिधियों ने शनिवार को गाजा में एक बैठक करके वार्ता फिर शुरू करने के तरीकों पर विचार किया। इन पांचों संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी करके कहा कि वे पहले के राष्ट्रीय समझौते के आधार पर फिलीस्तीनी संगठनों के बीच वार्ता का स्वागत करते हैं।

बयान में कहा गया है कि वे गाजा और पश्चिमी तट के मतभेद समाप्त करने, फिलीस्तीनी संसद, जिसे फिलीस्तीन लेजिस्लेटिव काउंसिल के नाम से जाना जाता को शुरू करने और चुनाव के माध्यम से फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के पुनर्गठन पर सहमत हैं।उन्होंने कहा कि वे भड़काऊ कार्रवाइयां बंद करने के साथ ही दोनों पक्षों के सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा कर देंगे। पांचों संगठन एक समिति का गठन करने पर भी सहमत हो गए, जो विरोधी गुटों हमास और फतह के बीच वार्ता का निरीक्षण करेगी।सूत्रों के अनुसार फतह और हमास के बीच वार्ता में कतर मध्यस्थता कर रहा है। दोनों फिलीस्तीनी संगठनों के बीच वैमनस्य पिछले वर्ष बढ़ा, जब हमास ने गाजा से फतह गुट का नियंत्रण समाप्त करके अपना कब्जा स्थापित कर लिया।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com