असम के बोगईगांव जिले में सुबह उग्रवादी संगठन उल्फा के दो बम धमाकों से शहर हिल उठा। इससे एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदेश में तीन शृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुए थे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बोंगईगांव शहर के स्वाहिदबेडी इलाके में एक पुलिस चौकी के निकट पहला धमाका हुआ। यह विस्फोट सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ। सूत्रों ने बताया कि इसके पांच मिनट बाद ही दूसरा विस्फोट पागलथान इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। चिरांग और धुबरी जिले के परेड मैदानों में हुए तीन विस्फोटों में दो लोग घायल हो गए थे।