लोकमंच > प्रतिरक्षा > पाकिस्तानी सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 16 Aug 2008 13:16:00

पाकिस्तानी सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

नवंबर 2003 में भारत के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते का पाकिस्तानी सेना की ओर से गत जनवरी के बाद 24 बार उल्लंघन हो चुका है
जम्मू-कश्मीर

भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, लेकिन इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन करते हुए जम्मू क्षेत्र में भारतीय थलसेना और सीमा सुरक्षा बल के दो ठिकानों पर मोर्टार और राकेट से हमला किया।

सेना के सूत्रों के अनुसार, हमले की ये दो घटनाएं एक घंटे के भीतर जम्मू सेक्टर के आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास और जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में मंडी में हुई। नवंबर 2003 में भारत के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते का पाकिस्तानी सेना की ओर से गत जनवरी के बाद 24 बार उल्लंघन हो चुका है। आरएस पुरा में पाकिस्तानी सेना ने सीमा सुरक्षा बल के ढुलिया काटमाडिया और सांगरूल स्थित ठिकानों पर 45 मिनट तक राकेट छोड़े। यह हमला देर रात दो बजकर 10 मिनट पर हुआ।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com