पाकिस्तान ने कहा है कि वह अपनी धरती से न तो आतंकवादी साजिश रचने की इजाजत देगा और न ही विदेशी सेनाओं को अपनी सीमा में हमले करने की अनुमति देगा। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अपने सहयोगी दलों की बैठक के बाद इस बात का ऐलान किया। उन्होंने सहयोगी दलों के साथ पाकिस्तान में सुरक्षा हालातों का जायजा भी लिया।
बैठक में सहयोगी दलों ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तानी ज़मीन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं करने दिया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में अलकायदा और तालिबान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की संभावाना के बीच पाकिस्तान ने यह घोषणा की है।