लोकमंच > प्रतिरक्षा > सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ 36 मरे

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Tue, 22 Jul 2008 12:21:00

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ 36 मरे

पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज’ ने कहा है कि पिछले हफ्ते से चल रही मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 43 हो गई है
पाकिस्तान

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 36 लोग मारे गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डेरा बुगती जिले में रॉकेट से हमला कर गैस पाइप लाइन उड़ाने की घटना के बाद अर्द्धसैनिक बलों की अलगाववादी गुटों के साथ  शुरु हुई मुठभेड़ में 28 आतंकवादी और छह जवानों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि डेरा बुगती में अर्द्धसैनिक बलों के वाहनों पर रिमोट कंट्रोल बम से किए गए दो अलग-अलग हमलों में दो नागरिकों की मौत हो गई है।अपना नाम छुपाए जाने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, “गैस पाइपलाइन उड़ाने की घटना में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ हमारा अभियान जारी है। हमने आतंकियों के दो शिविर तबाह कर दिए हैं”।

पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज’ ने कहा है कि पिछले हफ्ते से चल रही मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। डेरा बुगती में आज हुए बम हमलों में पांच नागरिक और छह जवान घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि बलूचिस्तान के खनिज संसाधनों पर नजर गड़ाए अलगाववादी गुट इस प्रांत की स्वायत्ता और इस पर नियंत्रण के लिए पिछले कई वर्षों से क्षेत्र स्थित गैस पाइप लाइन, मूलभूत सुविधाओं के साधनों और सुरक्षा बलों पर हमले करते रहे हैं।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com