मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में चार उग्रवादी मारे गए और पांच नागरिक घायल हो गए। नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी इंफाल के केशमपत में पुलिस कमांडों ने दो संदिग्ध उग्रवादियों को मुठभेड में मार गिराया। इस मुठभेड में तीन महिलाओं और एक बालक सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुमन लंपक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पर हुई एक अन्य मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया। इसी तरह थोबल ज़िले में भी एक उग्रवादी मारा गया। थोबल ज़िले के एसपी क्ले खोंगसाई ने बताया कि पुलिस कमांडों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार भी किया है।