अमेरिका के सैन्य सलाहकार ऐडमिरल माइक मुलेन ने कहा है कि अमेरिका या इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने से पश्चिम एशिया में खलबली मचने का खतरा पैदा हो जाएगा।
एक टीवी कार्यक्रम में मुलेन ने कहा, 'मैं मानता हूं कि ईरान पर हमले का बहुत बुरा असर पड़ेगा और मैं इसे लेकर बहुत चिंतित हूं। गौरतलब है कि इस्राइल द्वारा पिछले महीने हवाई युद्धाभ्यास किए जाने से तमाम विरोध के बावजूद अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने वाले ईरान पर इस्राइली हमले की आशंका बढ़ गई है।'
मुलेन ने कहा, 'मैं इस समय 2 लड़ाईयां लड़ रहा हूं और फिलहाल तीसरी जंग नहीं लड़ना चाहता। मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर हमले से पश्चिम एशिया में अस्थिरता पैदा होने की आशंका से परेशान हूं। ऐसे हमले के अवांछित नतीजे निकल सकते हैं।'