(जन्म अगस्त 11, 1943), दिल्ली शहर में दरियागंज।
सेना में प्रवेश : 1964 में सेना में कमीशन अधिकारी बने।
जनरल बने : 7 अक्टूबर, 1998 को जनरल बने।
तख्तापलट : 1999 में नवाज़ शरीफ की लोकतान्त्रिक सरकार का तख्ता पलट किया।
कारगिल युद्ध : कारगिल युद्ध के दौरान मुशर्रफ़ ही पाकिस्तान के सेना-प्रमुख थे।
राष्ट्रपति बने : राष्ट्रपति रफीक़ तरार को हटाकर 20 जून, 2001 को राष्ट्रपति की पदवी संभाली।
जनमत संग्रह कराया : अप्रैल 2002 में उन्होंने राष्ट्रपति बने रहने के लिए जनमत संग्रह कराया। जिसका अधिकतर राजनैतिक दलों ने बहिष्कार किया।
चुनाव कराया : अक्टूबर, 2002 में पाकिस्तान में चुनाव हुए जिसमें मुशर्रफ़ का समर्थन करने वाली मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमाल पार्टी को बहुमत मिला।
अमेरिका का समर्थन : 11 सितम्बर, 2001 के उग्रवादी हमले के बाद जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफ़गानिस्तान और ईराक पर युद्ध शुरू किया तो मुशर्रफ़ ने अमेरिका का पूरा समर्थन किया।
बुरे डिक्टेटर : 2005 में 'परेड' पत्रिका ने मुशर्रफ़ को दुनिया के 10 सबसे बुरे डिक्टेटरों की सूची में शामिल किया।
सेना प्रमुख का पद छोड़ा : 24 नवम्बर 2007 को उन्होंने सेना प्रमुख का पद त्याग दिया तथा असैन्य राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति पद से इस्तीफा : 18 अगस्त, 2008 को राजनीतिक दलों और सरकार के दबाव में इस्तीफा।