 झारखंड में राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी , मुख्यमंत्री मधु कोड़ा |
|
झारखंड में राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को पच्चीस अगस्त या उससे पहले विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करने का निर्देश दिया है। कल देर रात राजभवन द्वारा मुख्यमंत्री को इस सम्बन्ध में औपचारिक पत्र सौंपागया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के बुलावे पर कल शाम राजभवन में यह आश्वासन दिया कि जब भी राज्यपाल निर्देश देंगे वे सदन में अपना बहुमत सिद्ध कर देंगे। मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान संकेत दिया था कि 19 सितंबर से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के दौरान वे सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे लेकिन राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने संविधान विशेषज्ञों की राय और मान्य परम्परा के मद्देनजर मुख्यमंत्री को एक सप्ताह के अंदर शक्ति परीक्षण का सामना करने को कहा है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश स्तर के नेताओं ने पहली बार संकेत दिया है कि यदि श्री सोरेन पर्याप्त निर्दलीय सदस्यों से समर्थन जुटा लेते हैं तो वे शिबू सोरेन को सरकार बनाने में बाहर से सहयोग करेंगे। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुधीर महतो ने आठ निर्दलीय विधायकों से समर्थन के लिए बातचीत की पहल की है।
|
|