लोकमंच > राजनीति > परवेज मुशर्रफ को देश मे रहने पर जान का खतरा

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 18 Aug 2008 13:03:00

परवेज मुशर्रफ को देश मे रहने पर जान का खतरा

द न्यूज’ के अनुसार पख्तून और बलूच कबायली समूह राष्ट्रपति पद से मुशर्रफ के हटने के बाद उनकी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को आसानी से भेद सकते हैं।समाचार पत्र के अनुसार मुशर्रफ के किलेनुमा राष्ट्रपति भवन से बाहर आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनको सुरक्षा उपलब्ध कराने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी है
राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ

पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के पद छोड़ने के बाद भी उनको देश में रहने की अनुमति देने संबंधी रिपोर्टों पर सुरक्षा एजेंसियों में गहरी चिता है। एजेंसियों के अनुसार मुशर्रफ के पद से हटने के बाद उनको पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराना असंभव है।इसका कारण यह है कि पद से हटने के बाद उनके सुरक्षा गार्डो द्वारा उपयोग किए जा रहे सभी अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरण वापस ले लिए जाएंगे। ‘द न्यूज’ के अनुसार पख्तून और बलूच कबायली समूह राष्ट्रपति पद से मुशर्रफ के हटने के बाद उनकी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को आसानी से भेद सकते हैं।समाचार पत्र के अनुसार मुशर्रफ के किलेनुमा राष्ट्रपति भवन से बाहर आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनको सुरक्षा उपलब्ध कराने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी है।

समाचारों के अनुसार जिन लोगों को मुशर्रफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है, उनके नजदीकी लोग उनसे ऐसी जिम्मेदारी से इनकार करने की सलाह दे रहे हैं। पद से हटने के बाद मुशर्रफ सैनिक सुरक्षा प्राप्त करने के योग्य नहीं रह जाएंगे। रिमोट कंट्रोलयुक्त विस्फोटकों को रोकने के लिए जैमर प्रणाली और बुलेट प्रूफ काफिले के अभाव में मुशर्रफ किसी भी हमले का आसान निशाना बन सकते हैं। सेटेलाइट सुरक्षा प्रणाली के अभाव में मुशर्रफ के मार्ग में होने वाली किसी अप्रत्याशित घटना की जानकारी भी नहीं मिल सकेगी। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और उसकी विशेष शाखा की है। मुशर्रफ के राष्ट्रपति के हटने के बाद आतंकवादी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को कभी भी भेद सकते हैं।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com