लोकमंच > राजनीति > सोनिया: मनमोहन ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 16 Aug 2008 14:26:00

सोनिया: मनमोहन ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह लगभग स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही अगले लोकसभा चुनाव में संप्रग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह लगभग स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही अगले लोकसभा चुनाव में संप्रग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद सोनिया गांधी से जब पूछा गया कि क्या मनमोहन सिंह अगले वर्ष भी लाल किले पर झंडा फहराएंगे तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया क्यों नहीं।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जो कि उनके बगल में खड़े थे उनसे जब यही सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उम्मीद तो है। मनमोहन सिंह ने अपने मौजूदा कार्यकाल के पांचवें और अंतिम वर्ष में लाल किले की प्राचीर पर लगातार पांचवीं बार तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

सोनिया गांधी के संवाददाताओं के इस सवाल का इतनी साफगोई से जवाब देने को काफी महत्व दिया जा रहा है क्योंकि अब तक कांग्रेस प्रधानमंत्री के पद को लेकर अस्पष्ट थी और केवल इतना ही कहती थी कि समय आने पर इस बारे में निर्णय किया जाएगा।संप्रग अध्यक्ष की यह टिप्पणी ऐसे समय में भी आई है जब राजनीतिक टीकाकार कह रहे हैं कि संसद में विश्वासमत हासिल करने के बाद मनमोहन सिंह एक परिपक्व राजनेता के तौर पर उभरे हैं।

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com