लोकमंच > राजनीति > बागी सांसदों के घर पर कार्यकर्ताओं का हमला

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Thu, 24 Jul 2008 10:52:00

बागी सांसदों के घर पर कार्यकर्ताओं का हमला

वहीं एक अन्य घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद हरिभाऊ राठौड़ के यवतमाल स्थित आवास पर हमला बोला और उनके मुंबई आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया
भाजपा कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन

लोकसभा में विश्वास मत के दौरान केन्द्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पक्ष में मतदान करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एच.डी. सांगलियान के कार्यालय पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज हमला किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारे लगाये और फर्नीचर एवं खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये। इसी तरह की खबरें कोप्पल में मंजूनाथ कुन्नर के कार्यालय से भी आ रही है। कुन्नर ने भी संप्रग के पक्ष में मतदान दिया था।

मुख्यमंत्री बी.एस. येद्दयुरप्पा ने पत्रकारों से इस मुद्दे पर कुछ कहने से इंकार करते हुए कहा, ‘अभी मैं व्यस्त हूं।’राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने निर्वाचित प्रतिनिधियों की सुरक्षा की मांग पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया।

वहीं एक अन्य घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद हरिभाऊ राठौड़ के यवतमाल स्थित आवास पर हमला बोला और उनके मुंबई आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। राठौड़ के यवतमाल स्थित आवास पर तोड़फोड़ कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।  राठौड़ केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा प्रस्तुत विश्वास मत पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहे थे। गौरतलब है कि राठौड़ भाजपा के उन 10 सांसदों में शामिल थे जिन्होंने मंगलवार को विश्वास मत के दौरान या तो सरकार के पक्ष में मत दिया या वे सदन से अनुपस्थित रहे। पार्टी के एक सांसद ने तो सदन में मौजूद होने के बावजूद मतदान नहीं किया।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com