लोकमंच > राजनीति > बागियो पर कहर

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Thu, 24 Jul 2008 10:48:00

बागियो पर कहर

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि ऐसे सांसदों को निष्कासित किया गया है, जिन्होंने या तो क्रॉस वोटिंग की या मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इनमें सर्वश्री ब्रजभूषण सरन सिंह, सोम भाई पटेल, मंजूनाथ और एच टी संगलियाना को पार्टी निर्देशों के खिलाफ मतदान के लिए निष्कासित किया गया है जबकि श्रीमती मनोरमा माधवराज, हरिभाई राठौड़, बाबू भाई कटारा और चंद्रभान सिंह को मतदान में अनुपस्थित रहने के लिए निष्कासित किया गया है यह फैसला किया गया
भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में अपने आठ सांसदों को निष्कासित कर दिया है। संवाददाताओं को जानकारी देते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि ऐसे सांसदों को निष्कासित किया गया है, जिन्होंने या तो क्रॉस वोटिंग की या मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इनमें सर्वश्री ब्रजभूषण सरन सिंह, सोम भाई पटेल, मंजूनाथ और एच टी संगलियाना को पार्टी निर्देशों के खिलाफ मतदान के लिए निष्कासित किया गया है जबकि श्रीमती मनोरमा माधवराज, हरिभाई राठौड़, बाबू भाई कटारा और चंद्रभान सिंह को मतदान में अनुपस्थित रहने के लिए निष्कासित किया गया है।

विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर भाजपा नेताओं की बैठक के बाद यह फैसला किया गया। बाद में श्री आडवाणी ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार दागी मंत्रियों से बनी है। उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव में सरकार की जीत को भी दागदार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर किसी को इस घटनाक्रम से दुःख हुआ है।  श्री आडवाणी ने कहा कि सरकार को जिस तरह से बचाया गया है, उसके खिलाफ उनकी पार्टी के सभी सांसद सामूहिक त्यागपत्र पर भी विचार कर सकते हैं।

तेलुगुदेशम पार्टी ने टी.डी.पी. भी विश्वास मत प्रस्ताव पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर सरकार के पक्ष में मतदान करने वाले अपने सांसद एम जगन्नाथम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी प्रमुख एम चंद्रबाबू नायडू ने आज नई दिल्ली में इसकी घोषणा की। श्री जगन्नाथम 1996, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों में सांसद चुने गये।  टी.डी.पी. ने अपने एक अन्य सांसद आदि केसवुलु नायडू से जवाब तलब किया है और पूछा है कि वे पार्टी के निर्देश के अनुसार मतदान न करने के कारण अनुशासन समिति को बतायें। पार्टी ने उनके वोट की वैधता के बारे में लोक सभा सचिवालय से भी स्पष्टीकरण मांगा है।

वामपंथी दलों ने लोकसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले कुछ सांसदों को रिश्वत दिये जाने के बारे में एक निजी टेलीविजन चैनल द्वारा अध्यक्ष को भेजे गए टेप को सार्वजनिक करने की मांग की है। एक संयुक्त वक्तव्य में चार वाम दलों ने कहा है कि सरकार को यह नहीं मानना चाहिए कि विश्वासमत हासिल करके उसने परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने के लिए जनादेश हासिल कर लिया है।

उधर, कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा में विश्वासमत प्रस्ताव में सरकार की जीत से यूपीए को परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने और इसे किसी युक्तिसंगत नतीजे तक पहुंचने का जनादेश मिल गया है। पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने आज नई दिल्ली में कहा कि विश्वास मत हासिल करने के बाद यूपीए एकजुट तथा और मजबूत हो गया है।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com