लोकमंच > राजनीति > सांसदों की खरीद-फरोख्त के आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 23 Jul 2008 09:00:00

सांसदों की खरीद-फरोख्त के आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अशोक अर्गल ने नोटों से भरा बैग सदन में पेश किया
नोटों से भरा बैग सदन में

लोकसभा में विश्वास मत पर बहस के दौरान उस समय एक नाटकीय दृश्य देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद अशोक अर्गल ने नोटों से भरा बैग सदन में पेश किया।  कांगे्रस ने इस घटना को देश के संसदीय इतिहास में अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है।

दूसरी ओर भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद को धन का लालच दिए जाने का मामला पूरी तरह भ्रष्टाचार से जुड़ा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश करात ने आरोप लगाया कि पिछले 48 घंटों के दौरान विपक्षी सांसदों को पाला बदलने के लिए धन का लालच दिया गया, लेकिन सत्ताधारी यूपीए गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि सांसद को नोटों की गड्डी दिए जाने का यह पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को बदनाम करने के लिए रचा है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख, मुलायम सिंह यादव ने भी कहा है कि संसद में नोटों से भरा बैग दिखाया जाना, भारतीय जनता पार्टी द्वारा रचे गए षडयंत्र का हिस्सा है। उन्होंने इस पूरे मामले की गहराई से जांच कराए जाने की मांग की है।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com