लोकमंच > राजनीति > लोकसभा मे विश्वास प्रस्ताव पर मतदान

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Tue, 22 Jul 2008 13:20:00

लोकसभा मे विश्वास प्रस्ताव पर मतदान

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि परमाणु संधि पर हस्ताक्षर करने का फैसला सरकार के सभी घटकों से सलाह मशविरे के बाद किया गया था। समझौते की वकालत करते हुए श्री मुखर्जी ने कहा कि इससे 2030 तक देश में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 4 लाख मेगावॉट करने में मदद मिलेगी
लोकसभा

 लोकसभा में प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के विश्वास प्रस्ताव पर आज भी बहस होगी। डॉक्टर सिंह शाम को बहस का जवाब देंगे और उसके बाद प्रस्ताव पर मतदान होगा।  प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार को विश्वास मत जीतने का पूरा यकीन संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में डॉक्टर मनमोहन सिंह ने सांसदों की खरीद फरोख्त का आरोप सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं उन्हें इसका सबूत देना चाहिए।

इससे पहले, कल लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल के दौरान यूपीए सरकार ने जो भी नीतिगत पहल कीं, वो देश हित में थीं। भारत अमरीका असैन्य परमाणु सहयोग पर विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य, देश को २१वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।डॉक्टर सिंह ने कहा कि वाम दलों ने लोकसभा के इस विशेष सत्र की नौबत ऐसे मौके पर ला दी जब सरकार का ध्यान आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति नियंत्रण और किसानों की समस्याओं के समाधान पर लगा था। प्रधानमंत्री ने फिर कहा कि सरकार, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से बातचीत पूरी करने और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह से छूट मिलने के बाद, संसद से दिशार्निदेश लेने को प्रतिबद्ध है।

विपक्ष के नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी ने सरकार पर पिछले 15 दिन से खरीद फरोख्त में लगे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार, वामदलों के समर्थन वापसी के बाद बहुमत खो चुकी है इसलिए उसे कोई अंतर्राष्ट्रीय समझौते नहीं करने चाहिए।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मोहम्मद सलीम ने अरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देशहित के बजाय अमरीकी राष्ट्रपति को दिये गए अपने वायदे को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।

उधर विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि परमाणु संधि पर हस्ताक्षर करने का फैसला सरकार के सभी घटकों से सलाह मशविरे के बाद किया गया था। समझौते की वकालत करते हुए श्री मुखर्जी ने कहा कि इससे 2030 तक देश में बिजली उत्पादन क्षमता  बढ़ाकर 4 लाख मेगावॉट करने में मदद मिलेगी।

समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने समझौते का समर्थन किया और बहुजन समाज पार्टी तथा वामपंथी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय हितों की अनदेखी कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय जनता दल के देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश में ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए परमाणु समझौता आज की जरूरत है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के नेता बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि यह देश के सामरिक हितों से समझौता होगा।

परमाणु समझौते का समर्थन करते हुए डीएमके नेता टी.आर. बालू ने  अर्थव्यवस्था की ऊंची विकास दर हासिल करने के लिए बिजली उत्पादन बढ़ाने का आह्‌वान किया। शिवसेना के अंनत गीते और बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब ने सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाया।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस और मिज नेशनल फ्रंट ने मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने का फैसला किया है। गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सोमाभाई पटेल ने सरकार के पक्ष में मतदान करने की बात कही है।

यूपीए सरकार का भविष्य तय करने वाले विश्वासमत से पहले अमरीका ने कहा है कि सरकार अल्पमत में होने पर भी वह परमाणु समझौते की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस बीच भारतीय उद्योग परिसंघ और फिक्की ने इस समझौते का समर्थन किया
 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com