विदेश सचिव श्री शिवशंकर मेनन बृहस्पतिवार को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह -एनएसजी- की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने आज वियना के लिए रवाना हो रहे हैं। दो दिन की इस बैठक में भारत पर लगे परमाणु प्रतिबंध हटाने के बारे में चर्चा होगी। श्री मैनन 45 सदस्यों वाले परमाणु आपूतिकर्ता समूह के वर्तमान अध्यक्ष जर्मनी, अमरीका और कुछ अन्य देशों के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। एनएसजी की बैठक से पहले कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन, विदेश सचिव श्री मेनन और परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।