भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच पांचवें दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में शुरू हो रही है। हमारी बैठक में विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर विश्वास बहाली उपायों के अलावा आतंकवाद तथा शान्ति और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
दोनों देशों के विदेश सचिवों की यह बैठक इस वर्ष मई में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों द्वारा चौथे दौर की समग्र वार्ता के नतीजों की समीक्षा के पश्चात हो रही है। जिसमें दोनों पक्षों ने विश्वास बहाली के कदमों को जारी रखने और आपसी संबंधों को सामान्य बनाने से जुड़े मुद्दों पर और कदम उठाने पर जोर दिया था। दिल्ली में हो रही इस बैठक में विदेशमंत्री पांचवें दौर की समग्र वार्ताओं की रूपरेखा तैयार करेंगे। क्योंकि यह बातचीत हालही में हुए काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में आई.एस.आई का हाथ होने की खबरों और जम्मू और कशमीर में आतंकवादी घटनाओं के बढ़ने और सीमापार से घुसपैठ जारी रहने के परिप्रेक्ष्य में हो रही है। आतंकवाद और शांति तथा सुरक्षा से जुडे मुद्दे इस चर्चा में हावी हो सकते हैं।