लोकमंच > समाज > लादेन के पूर्व चालक ने खुद को बेकसूर बताया

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 23 Jul 2008 14:00:00

लादेन के पूर्व चालक ने खुद को बेकसूर बताया

सलीम पर साजिश रचने और आतंकवाद के लिए समर्थन जुटाने का आरोप है। दोषी ठहराए जाने पर उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। यमन मूल का सलीम 2001 में गिरफ्तारी से पहले ओसामा का चालक और सुरक्षाकर्मी था। गिरफ्तारी के बाद उसे ग्वांतानामो भेज दिया गया
सलीम

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल कायदा के कुख्यात सरगना ओसामा बिन लादेन के पूर्व चालक ने खुद को बेकसूर बताया है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिकी युद्ध न्यायाधिकार का पहला मुकदमा है। क्यूबा के ग्वांतानामो बे में अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश के विवादास्पद सैन्य आयोग मे आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे सलीम हमदान नाम के ओसामा के पूर्व चालक ने सोमवार को सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष बताया।

सलीम पर साजिश रचने और आतंकवाद के लिए समर्थन जुटाने का आरोप है। दोषी ठहराए जाने पर उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। यमन मूल का सलीम 2001 में गिरफ्तारी से पहले ओसामा का चालक और सुरक्षाकर्मी था। गिरफ्तारी के बाद उसे ग्वांतानामो भेज दिया गया।

सलीम ने आरोप लगाया कि अमेरिकी हिरासत में पूछताछ के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अमेरिकी विधि प्रक्रिया को चुनौती देने वाले ग्वांतानामो के बंदियों में वह सबसे मुखर था। बंदियों और मानवाधिकार संगठनों के विरोध के बाद जून 2006 अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में बुश के इन सैन्य आयोगों को अवैध तथा जिनेवा संधि का उल्लंघन करार दिया था।

इसके बाद व्हाइट हाउस को यह प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करनी पड़ी थी और इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी भी प्राप्त करनी पड़ी थी। इस प्रक्रिया में कई महीने लग गए थे। सलीम पहला ऐसा बंदी है, जिसके खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की गई है। ग्वांतानामो में इस समय 270 बंदी हैं जिनमें से 20 के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं और ऐसे बंदियों की संख्या बढ़कर 80 हो सकती है।


 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 



© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com