भारत के 20 शहरों के सर्वे से यह बात उजागर हुई है कि सूरत देश का सबसे धनी शहर है। दूसरे नंबर पर है चंडीगढ़। तीसरे स्थान पर है मुंबई। चौथा नंबर दिल्ली का है।
सूरत में एक परिवार की औसत वार्षिक आमदनी 4 लाख 57 हजार है। चंडीगढ़ में 4 लाख 22 हजार, मुंबई में 4 लाख 3 हजार और दिल्ली में 3 लाख 37 हजार। बताया गया है कि सूरत में थोड़े में गुजारा चल जाता है। पहले 10 धनी शहरों में अहमदाबाद का नंबर पांचवां है (3 लाख 28 हजार)। इसके बाद हैं: जयपुर, जलंधर, चेन्नै, बंगलुरु और नागपुर।
हीरों के शहर सूरत में रोजगार के अवसर सबसे ज्यादा हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। भारत हर साल 80 हजार करोड़ रुपए के हीरे जवाहरात निर्यात करता है और इनका 80 प्रतिशत निर्यात सूरत से होता है। सूरत में इस उद्योग में 7 लाख लोग काम करते हैं। इसके अलावा यहां कपड़े का 45 हजार हजार करोड़ का कारोबार है।