 अमेरिकी तैराक माइकल फेल्पस |
|
बीजिंग ओलंपिक में अमेरिकी तैराक माइकल फेल्पस ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर ओलिंपिक खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले अमेरिका के ही तैराक मार्क स्पिट्ज ने 1972 में सात स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अमेरिकी टीम को चार गुणा सौ मेडले रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलवाने में सहायता करने वाले फेल्पस ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। अमेरिकी टीम ने 3:29.34 के रिकॉर्ड समय में यह कामयाबी हासिल करते हुए अपने देश का वर्ष 2004 का 1.34 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3:30.04 सेकेंड समय खर्च कर रजत पदक पाने में कामयाबी हासिल की, जबकि जापान 3:31.18 सेकेंड समय के साथ कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुआ।
|