Lokmanch

Friday
Sep 03rd
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं' :पाटिल

E-mail Print
User Rating: / 1
PoorBest 

बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं' महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री आरआर पाटिल एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस दफा उन्होंने मुंबई में हुई आतंकवादी घटना के बारे में कहा है कि बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं तो होती रहती हैं।पाटिल एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनसे जब यह पूछा गया कि क्या मुंबई में हुआ आतंकवादी हमला खुफिया तंत्रों की विफलता है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है। इतने बड़े शहर में कोई छोटा हादसा हो जाता है। तो, यह पूरी की पूरी खुफिया तंत्र की विफलता नहीं है।'

पाटिल ने कहा, 'कुल 10 आतंकवादी आए थे, नौ मारे गए जबकि एक को जीवित पकड़ा गया है। आतंकवादियों को सैटेलाइट फोन के माध्यम से विदेश से लगातार जानकारियां मिल रही थी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि ये आतंकवादी 5 हजार लोगों को अपना निशाना बनाना चाहते थे।'आतंकवादियों के पास से मिली विस्फोटकों की निश्चित मात्रा का उल्लेख किए बिना पाटिल ने कहा कि आतंकवादी मोहम्मद असलम कासम जिंदा पकड़ा गया है और उसके पास से काफी हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। लिहाजा आप कल्पना कर सकते हैं कि दूसरों ने भी इतनी ही मात्रा में हथियार और विस्फोटक रखे होंगे।उन्होंने कहा कि पुलिस को आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथगोले, बम और सैकड़ों कारतूस मिले हैं। उन्होंने कहा कि ताज होटल के पास से आठ-आठ किलोग्राम आरडीएक्स भरे दो बक्से बरामद हुए हैं। पाटिल ने कहा कि पुष्टि के लिए उन्हें फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की जीपीएस सैटेलाइट फोन और मोबाइल फोन जैसे आधुनिक संचार उपकरणों तक पहुंच थी। इन खबरों के बारे में पूछने पर कि आतंकवादी बीते कुछ महीने से शहर में हमले की साजिश पर काम कर रहे थे। पाटिल ने कहा वे यहाँ नहीं रह रहे थे। वे हमले के दिन शहर में आए।पाटिल ने किसी देश विशेष का नाम लेने से इनकार करते हुए कहा उनके पास होटलों के नक्शे थे, लेकिन उन्हें दूसरे देश से फोन पर निर्देश मिल रहे थे। उन्होंने हमलों में स्थानीय लोगों की संलिप्तता या उनके द्वारा आतंकवादियों की मदद करने की संभावना से इनकार नहीं किया। इन खबरों पर कि आतंकवादियों के पास क्रेडिट कार्ड थे, पाटिल ने कहा कि जाँच चल रही है। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि आतंकवादी मराठी में बात कर रहे थे।एक सवाल के जवाब में पाटिल ने जांच में किसी बाहरी एजेंसी के शामिल होने की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी गई है, जो पुलिस बल की माँगों की पूर्ति करेगी।

पाटिल ने कहा कि मुम्बई में हमले करने वाले आतंकवादियों के पाकिस्तान में अपने आकाओं से लगातार सम्पर्क में रहने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि कहा हमलावर आतंकवादी अपनी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान में अपने सरपरस्तों को अपने हर कदम की जानकारी दे रहे थे और उनसे आदेश प्राप्त कर रहे थे।उन्होंने कहा इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि आतंकवादियों ने हमले के दौरान पाकिस्तान में फोन के जरिये बात की थी। उनकी सभी फोन कॉल टेप कर ली गई हैं।


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator